What is 7th day of Navratri?
हेलो दोस्तों! उम्मीद है आप अच्छे होंगे। पूरे देश में नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा की धूम मची है। आज दुर्गा पूजा के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा पूरे देश भर में हो रही है। हिंदू धर्म में दशहरा का उत्सव एक अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। दुर्गा पूजा को दशहरा और नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। आशा है आप भी पूरे धूमधाम से इस उत्सव का मजा ले रहे होंगे। आइए जानते हैं दुर्गा पूजा के सातवें दिन यानी मां कालरात्रि के दिन के बारे में विस्तार से….
दुर्गा पूजा के 7वें दिन का है अलग महत्व:
दोस्तों दुर्गा पूजा के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना की जाती है। इस दिन का दुर्गा पूजा के पर्व में एक अलग महत्व है। अधिकांश मंदिरों में इसी दिन पट खुलता है और मां दुर्गा के दर्शन को लेकर लोग मंदिरों में आते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं दुर्गा पूजा का पर्व हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के भक्त मां दुर्गा की आराधना करते हैं।

मां कालरात्रि की पूजा करने से होगी मनोकामना पूरी:
मां दुर्गा के इस रूप में मां कालरात्रि विकराल रूप लिए, तीन नेत्रों वाली, एक हाथ में खड्ग और एक हाथ में कांटा लिए हुए हैं। भक्तों के जीवन में काल रूपी अंधकार को मिटाकर नया उजाला देने मां कालरात्रि दुर्गा पूजा के सातवें दिन आती हैं और अपने भक्तों पर दया करती है। ऐसा माना जाता है कि मां दुर्गा के इस रूप की पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है और भक्त अपने जीवन में सफल और संतुष्ट रहते हैं।
शहरों में दुर्गा पूजा का हुआ भव्य आयोजन:
देश के अलग-अलग शहरों में मां दुर्गा की पूजा के लिए भव्य आयोजन होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें विशेष रूप से बंगाल में इस पर्व की अलग महत्ता है। पश्चिम बंगाल में मां दुर्गा की आराधना के लिए भव्य पंडाल और मंदिरों में मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जाता है। मां दुर्गा अपने भव्य रूपों में धरती पर आकर भक्तों पर कृपा करती है और ढेर सारा आशीर्वाद देती है।
मां दुर्गा के नौ रूपों के बारे में जानें:
पहला दिन : शैलपुत्री
दूसरा दिन : ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन : चंद्रघंटा
चौथा दिन : कुष्मांडा
पांचवा दिन : स्कंदमाता
छठा दिन : कात्यायनी
सातवां दिन : कालरात्रि
आठवां दिन : महागौरी
नवा दिन : सिद्धिदात्री
ऊपर बताए 9 दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों में मां दुर्गा की आराधना की जाती है और मां दुर्गा के भक्त मां दुर्गा से आशीर्वाद लेते हैं और मां अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं।
दोस्तों अगर आप भी दुर्गा पूजा का आनंद लेना चाहते हैं तो आप अपने आसपास के मंदिरों, शहरों में जाकर मां दुर्गा के दर्शन करें और मां दुर्गा के आशीर्वाद के भागीदार बनें।
मां दुर्गा आपकी मनोकामना को पूर्ण करें। जय माता दी।