Tag

Karwa Chauth 2022 : 2022 का करवा चौथ व्रत आज

Browsing

Karwa Chauth 2022 : 2022 का करवा चौथ व्रत आज, हर साल कब रखा जाता है करवा चौथ का व्रत

नमस्कार दोस्तों! आशा है आप अच्छे होंगे। दोस्तों आज के अंक में हम बात करने वाले हैं karwa chauth 2022 के बारे में। भारत में karwa chauth का व्रत बड़े ही धूमधाम से रखा जाता है। इस दिन सभी सुहागिन स्त्रियां अपने पति के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य के लिए व्रत करती हैं और चांद को देखने के बाद ही शाम या रात को अपना व्रत तोड़ती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से….

Karwa Chauth 2022 : 2022 का करवा चौथ व्रत आज, हर साल कब रखा जाता है करवा चौथ का व्रत
Image Source: Google

karwa chauth 2022

दोस्त हर बार की तरह इस बार भी karwa chauth का व्रत बड़े ही धूमधाम से मनाने का फैसला सभी सुहागिन स्त्रियां ले चुकी हैं, लेकिन इसी बीच एक बहुत बड़ी अफवाह लोगों के बीच बहुत ही तेजी से फैल रही है कि इस बार करवा चौथ का व्रत जिस दिन पड़ रहा है उस दिन शुक्र ग्रह अस्त रहेगा इसलिए किसी भी स्त्रियों को करवा चौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए। हालांकि यह कोरी अफवाह है इसलिए सभी करवा चौथ करने वाले स्त्रियों को इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देनी चाहिए।

हर साल कब रखा जाता है करवा चौथ का व्रत

हर बार की तरह इस बार भी करवा चौथ का व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष के चतुर्थी को रखा जा रहा है और सभी सुहागिन महिलाएं पूरी उत्सुकता के साथ अपने अपने पतियों की सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखने का फैसला कर रखा है। दोस्तों इस दिन सभी महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और चंद्रमा के उदय होने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं।

करवा चौथ व्रत ना रखने की अफवाह से रहें दूर

कई ज्योतिषविद् ने करवा चौथ के इस 2022 के साल में व्रत ना रखने वाले बात को बिल्कुल ही झुठला दिया है और बताया कि यह सिर्फ और सिर्फ कोरी अफवाह है। इस पर किसी भी विवाहित स्त्रियों को ध्यान देने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इन अफवाहों से दूर रहकर सभी महिलाएं ठीक उसी नियमानुसार व्रत अनुष्ठान को पूरा करें जैसे वह हमेशा से करते आ रहे हैं।

करवा चौथ के व्रत से होती है पति की आयु में वृद्धि

हिंदू शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के व्रत करने से पति की आयु में वृद्धि होती है। इसी कारण सभी विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए इस व्रत का अनुष्ठान करती हैं और व्रत के पूरा होने पर अपने पति के हाथों ही व्रत तोड़ती है।

व्रत का उल्लंघन करने पर लगता है दोष

हिंदू रीति-रिवाजों और शास्त्रों के अनुसार कोई भी स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत जरूर रखती हैं लेकिन जो निर्जला व्रत नहीं कर पाती या इस व्रत के सभी नियम और अनुष्ठान को पूरा नहीं कर पाती उन्हें इस वक्त को नहीं करना चाहिए। जो महिलाएं इस व्रत को रखती हैं और बीच में ही तोड़ देती हैं या इस व्रत का उल्लंघन करती है तो इसका दोष उनके पति पर लगता है और कई तरह की समस्याएं उनके जीवन में आ सकती हैं।

आशा है आपको मेरे द्वारा karwa chauth 2022 के बारे में दी गई सभी जानकारी अच्छी लगी होगी। आप इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों और सभी रिश्तेदारों में भी भेज सकते हैं। याद रखें किसी भी अफवाहों से दूर रहें और सही और गलत में फर्क करके ही किसी भी जानकारी को अपने तक भेजें। अगले अंक में फिर मिलेंगे नई जानकारी के साथ। तब तक के लिए जय हिंद।